
गौकशी पर बड़ी कार्रवाई: इटावा पुलिस ने 22 गौवंश व ट्रक कंटेनर बरामद किया
इटावा(विशाल समाचार संवाददाता) – गौकशी और गौतस्करी पर रोकथाम की दिशा में इटावा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बसरेहर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 22 गौवंश से भरे ट्रक कंटेनर को बरामद किया।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
घटना के अनुसार 11 सितम्बर की रात थाना बसरेहर क्षेत्र के संतोषपुर घाट नदी पुल पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चितभवन की ओर से आ रहा एक ट्रक कंटेनर रुकने के बजाय तेज़ी से भागने लगा। पीछा करने पर कंटेनर सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की।
भागते हुए आरोपी सिरसा रोड पर बन रहे आईटीआई कॉलेज के पास कंटेनर को खेतों में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में कंटेनर से 22 गौवंश बरामद किए गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इस संबंध में थाना बसरेहर में मुकदमा संख्या 86/2025 धारा 109(1) पु.मु./325 बीएनएस, 3/5A/8 गौहत्या निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 207 एमवी एक्ट पंजीकृत किया गया। बरामद ट्रक कंटेनर (RJ 05 GB 9816) को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज़ कर लिया गया है।
बरामदगी:22 गौवंश ,01 ट्रक कंटेनर (RJ 05 GB 9816)
पुलिस टीम:थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक महेश कुमार, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह, कांस्टेबल शुभम सारण, कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल आकाश पंवार, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल अंकुर पंवार।

