पूणे

इंदापूर के विकास कार्यों को मिलेगी गति:-कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे

इंदापूर के विकास कार्यों को मिलेगी गति:-कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे

 

कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने इंदापूर तालुका के विकास कार्यों की समीक्षा की

 

“काम समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरे करें” – कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे के निर्देश

 

पुणे (सोहन सिंह तोमर): इंदापूर तालुका के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक राज्य के कृषि मंत्री मा. दत्तात्रेय (मामा) भरणे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में इंदापूर तालुका में चल रहे और प्रस्तावित विकास प्रोजेक्ट्स की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, भवन निर्माण विभाग, पंचायत समिति इंदापूर, वन विभाग और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के कामों का आकलन किया गया। इस अवसर पर मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता, लंबित मुद्दे, निधि की स्थिति और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्य समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएँ। साथ ही, कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। मंत्री भरणे ने यह भी कहा कि इंदापूर तालुका के नागरिकों की ज़रूरतों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तेजी से कार्य पूरा किया जाए।

 

उन्होंने आगे कहा कि इंदापूर के सर्वांगीण विकास के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

इस समीक्षा बैठक में पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी, इंदापूर के तहसीलदार जीवन बनसोडे, विभिन्न विभागों के उपविभागीय अधिकारी, कार्यकारी अभियंता, पंचायत समिति, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button