सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण शुरू

सीतामढ़ी में मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण शुरू

 

सीतामढ़ी। विशाल समाचार 

 

सीतामढ़ी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के स्थानीय डीएवी में शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 11 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

 

प्रशिक्षण में मतदान केंद्रों पर आवंटित दायित्वों, प्रपत्रों का संधारण, ईवीएम का अधिष्ठापन, संचालन एवं प्रतिस्थापन जैसे बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। मतदान कर्मियों को ईवीएम से जोड़ने और संचालन का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रत्येक कक्ष में प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग सीसीटीवी से की जा रही है, जिसका नियंत्रण कक्ष से सतत अनुश्रवण हो रहा है।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विलंब से आने वाले या अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बार विशेष रूप से सभी मतदान केंद्रों पर 100% मतदान प्रक्रियाओं का लाइव वेब कास्टिंग किया जाएगा। साथ ही निषिद्ध क्षेत्र की परिधि बढ़ाकर 100 मीटर कर दी गई है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मोबाइल संग्रहण केंद्र भी बनाए जाएंगे, जहां टोकन प्राप्त कर मोबाइल जमा करने के बाद मतदान किया जा सकेगा।

 

प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे पूरी गंभीरता से जिम्मेदारी निभाएं और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button