
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होगे शामिल फ्यूल का पहला दीक्षांत समारोह १४ को
पुणे: शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारपरकता के लिए कार्यरत फ्लूल शैक्षणिक संस्थानों के समूह, फ्यूल बिजनेस स्कूल का पहला दीक्षांत
समारोह रविवार १४ सितंबर को शाम ६ बजे फ्यूल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,फॉरेस्ट ट्रेल, भूगांव, पुणे में आयोजित किया जाएगा. जिसमें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में
उपस्थित रहेंगे. इस वर्ष २०० छात्रों को सीएसआर छात्रवृत्ति और उपाधियाँ प्रदान की जाएंगे. यह जानकारी फ्यूल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ग्रुप के अध्यक्ष और सीईओ डॉ. केतन देशपांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
इस आयोजन के एक भाग के रुप में नितिन गडकरी फ्यूल बिजनेस स्कूल में एआय कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा सायन्स पाठ्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. यह उद्यमशीलता प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भावी नेतृत्वकर्ता तैयार करने के लिए फ्यूल के मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा.
एक दृष्टि, एक मिशन और कुशल राष्ट्र के सिद्धांतों पर आधारित शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत फ्यूल अपनी १९वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाएगा. इसअवसर पर फ्यूल के मुख्य संरक्षक संतोष हुर्लेकोप्पी और सीओओ मयूरी देशपांडे उपस्थित रहेंगे.
डॉ. केतन देशपांडे ने कहा कि स्नातक, स्नातकोत्तर और सीएसआर समर्थित प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के छात्रों को डिग्री और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे. साथ ही सीएसआर में कार्यरत व्यक्तियों को डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. देश के प्रमुख कॉर्पोरेट
प्रतिनिधियों के साथ एक सीएसआर और एचआर पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित फ्यूएल संस्थान को प्रधानमंत्री द्वारा चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है.हाल ही में, वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम २०२५ में युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास हेतु महाराष्ट्र सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
यह १९ वर्षों की यात्रा और पहली पीढ़ी के छात्रों की आकांक्षाओं का उत्सवहै. यहाँ से प्रबंधन में स्नातकोत्तर करने वाले छात्र आज देश के अग्रणी उद्योगों और व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं. साथ ही, आगामी फ्यूल स्किल टेक यूनिवर्सिटी को सिप्ला के अध्यक्ष डॉ. यूसुफ हमीद का समर्थन
प्राप्त है. इसके माध्यम से यह देश के युवाओं के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा और कौशल के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के रणनीति एवं साझेदारी उपाध्यक्ष सर्वेश कुबेरकर, संचालन एवं प्रबंधन उपाध्यक्ष बाजीप्रभु देशपांडे और मुख्य प्रशासक कर्नल किरण कानडे उपस्थित थे.



