पूणे

रूबी हॉल क्लिनिक द्वारा जागतिक सेप्सिस दिन के अवसर पर शैक्षणिक सत्र और समुदाय जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

रूबी हॉल क्लिनिक द्वारा जागतिक सेप्सिस दिन के अवसर पर शैक्षणिक सत्र और समुदाय जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

 

पुणे : रूबी हॉल क्लिनिक ने १२ सितंबर को जागतिक सेप्सिस दिन के अवसर सेप्सिस का जल्द निदान और व्यवस्थापन को मजबूत करने के लिए शैक्षणिक, जागरूकता और आउटरीच उपक्रमों को सफलतापूर्वक शुरू किया गया है. दिन भर चले इस कार्यक्रम में डॉक्टर, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, मरीज और समुदाय को इस ‘सायलेंट किलर’ से लड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने के लिए एक साथ लाया गया.

 

इस कार्यक्रम को रूबी हॉल क्लिनिक, पुणे के फिजिशियन और विश्वस्त डॉ.सायमन ग्रँट, मुख्य कामकाज अधिकारी श्री. उर्वाकाश भोटे और आयसीयू की उपसंचालिका व सल्लागार ॲनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. तनिमा बारोनिया इनकी विशेष उपस्थिति थी.

 

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉक्टर्स और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए एक शैक्षणिक सीएमई सत्र था, जिसमें सेप्सिस देखभाल में नवीनतम अपडेट, सबूत के आधारित प्रथाओं और समय पर हस्तक्षेप के लिए रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया.

 

सार्वजनिक भागीदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए, अस्पताल लॉबी में जानकारी और जागरूकता स्टॉल लगाए गए, जहां मरीजों, परिवारों और आगंतुकों को शैक्षिक पत्रक और संसाधन वितरित किए गए. आईसीयू टीम ने समुदाय तक भी अपने प्रयासों को बढ़ाया, जहाँ सेप्सिस की रोकथाम, शीघ्र पहचान और समय पर चिकित्सा सहायता लेने के महत्व पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button