पूणे

विश्वराज हॉस्पिटल लोणी में कॉक्लिअर इम्प्लांट सुविधा

विश्वराज हॉस्पिटल लोणी में कॉक्लिअर इम्प्लांट सुविधा

 

पुणे:  विश्वराज हॉस्पिटल ने हालही में कॉक्लिअर इम्प्लांट सुविधा शुरू की है. यह उन्नत श्रवण स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हालही में अस्पताल में 2 वर्ष 4 महीने के गंभीर श्रवण समस्या से पीड़ित एक बच्चे पर बायलॅटरल कॉक्लिअर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज को हालही में बिना किसी जटिलता के डिस्चार्ज दिया गया. सर्जरी के बाद चौथे सप्ताह में इम्प्लांट सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद बच्चा धीरे-धीरे ध्वनियों को पहचानना शुरू कर देगा. लगातार स्पीच थेरपी की मदद से, वैद्यकीय टीम को उम्मीद है कि बच्चे का भाषा विकास लगभग सामान्य हो जाएगा.

 

“यह सफलता हमारी समर्पित टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है,” ऐसा असे विश्वराज हॉस्पिटल, लोणी के इएनटी और कॉक्लिअर इम्प्लांट सर्जन डॉ. मोनिका भगत इन्होने कहा. “कॉक्लिअर इम्प्लांट यह श्रवण की समस्या से पीड़ित बच्चों और वयस्कों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एक नई आशा और अवसर प्रदान करता है. ”

 

माईर्स एमआयटी की विश्वस्त व सहसचिव और विश्वराज हॉस्पिटल लोणी के कार्यकारी संचालिका डॉ.आदिती कराड इनके नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है. इसमें वैद्यकीय संचालक डॉ.सुजित कुमार, सहायक वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. सचिन कातकडे,बाल रोग विशेषज्ञ व नवजात शिशु विभाग प्रमुख डॉ.चंद्रकांत सहारे, कामकाज प्रमुख राजेश पनवर, भूलतज्ज्ञ डॉ.विठ्ठल, डॉ. प्रतीक और डॉ.क्षितिज इनका महत्त्वपूर्ण सहभाग है.

 

कॉक्लिअर इम्प्लांट उन व्यक्तियों के लिए जीवन बदल देने वाला उपकरण है, जिनकी श्रवण शक्ति गंभीर से लेकर अत्यधिक कमज़ोर है और जिन्हें पारंपरिक हिअरिंग एड से कोई लाभ नहीं मिलता.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button