स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान – जिला परिषद पुणे द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
रिपोर्ट डीएस तोमर पुणे
पुणे, प्रतिनिधि: भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं राज्य शासन के मार्गदर्शनाखाली स्वच्छता ही सेवा 2025 विशेष अभियान का आयोजन 15 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025तक जिलेभर में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा “एक दिन, एक घंटा, एक संकल्प” के माध्यम से जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
इस अभियान के अंतर्गत जिला परिषद, ग्राम पंचायतें, शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्था, स्वयंसेवी संस्था (NGO/CSO) एवं नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
अभियान के प्रमुख बिंदु :1. स्वच्छता लक्ष्य सर्वेक्षण : नागरिकों की सहभागिता एवं शासकीय यंत्रणाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करना।
2. स्वच्छता संवाद : गांव स्तर पर नाटक, रैली, पोस्टर प्रदर्शनी, घोषवाक्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
3. विशेष उपक्रम :प्लास्टिक मुक्त उपक्रम, 3R (Reduce, Reuse, Recycle) जागरूकता।
स्वच्छ विद्यालय अभियान, बालक-बालिकाओं की सहभागिता।
सार्वजनिक स्थल, पर्यटन स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऐतिहासिक स्थल, बाजार समिति एवं अस्पताल परिसरों की विशेष सफाई।
“स्वच्छ स्ट्रीट फूड” एवं “RRR केंद्र” की स्थापना।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिबिर।
अभियान की दैनिक समयसारणी (मुख्य उपक्रम) :
17 सितम्बर 2025: अभियान का शुभारंभ।
18 सितम्बर 2025 : ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता संवाद, विशेष साफ-सफाई।
19 सितम्बर 2025 : प्लास्टिक मुक्त उपक्रम व 3R (Reduce, Reuse, Recycle) अभियान।
20 सितम्बर 2025 : ग्राम स्तर पर नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
21 सितम्बर 2025 : स्वच्छता शपथ ग्रहण व विद्यालय स्तरीय उपक्रम।
22 सितम्बर 2025 : NGO/CSO द्वारा विशेष कार्यक्रम।
25 सितम्बर 2025 : “एक दिन, एक घंटा, एक संकल्प” विशेष श्रमदान अभियान।
27 सितम्बर 2025 : विरासत स्थलों, पर्यटन स्थल एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान।
28 सितम्बर 2025 : गली-मोहल्लों में कचरा संकलन व ठोस कचरा प्रबंधन उपक्रम।
29 सितम्बर 2025 : स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता।
30 सितम्बर 2025 : स्वच्छता वाहन रैली व स्वच्छता संवाद।
02 अक्टूबर 2025 : गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता दिवस” मनाया जाएगा।
अपील :जिला परिषद पुणे की ओर से समस्त नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं शासकीय विभागों से अपील है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर पुणे जिले को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में योगदान दें।इस कार्यक्रम की जानकारी गजानन पाटिल (भा.प्र.से.)मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, पुणे ने दी है ।
—



