
सीतामढ़ी में आकांक्षी जिला योजनाओं के चयन हेतु जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
सीतामढ़ी कुणाल किशोर
नीति आयोग भारत सरकार के निर्देश पर आकांक्षी जिला अन्तर्गत Windows -2 के अन्तर्गत जिले के विकास हेतु विभिन्न विभाग के योजनाओं के ध्येय पर बात करते हुए चयन हेतु निर्णय लेने के लिए जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में और जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल आकांक्षी जिला संतोष कुमार सुमन, स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन और DPM, जिला शिक्षा पदाधिकारी, DPO (ICDS), KVK पुपरी के वैज्ञानिक, पीरामल फाऊंडेशन से जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार और कार्यक्रम लीड अभिषेक राज की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित विमर्श में बैठक की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी विभागों के योजनाओं को देखते हुए निम्नलिखित योजनाओं को स्वीकृति देते हुए नीति आयोग भारत सरकार को प्रेषित किया जा रहा है:
1) स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत चार प्रथम रेफरल स्वास्थ्य केंद्र (मेजरगंज, बैरगनिया, परिहार और सोनवर्षा के साथ रुन्नीसैदपुर में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर और ब्लड बैंक की स्थापना
2) बाल विकास परियोजना अंतर्गत जिले में आंगनवाड़ी भवन की कमी को देखते हुए कुल 100 आंगनवाड़ी केंद्र हेतु भवन का प्रस्ताव
3) तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु Skill Development विभाग से कुल 500 लोगों को प्लंबर और सोलर लाइट के स्थापना पर प्रशिक्षण
4) छात्रों के बेसिक ज्ञान का आकलन करते हुए बढ़ावा देने हेतु शिक्षा विभाग अन्तर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 170 विद्यालयों का सर्वे हेतु चयन
5) कृषि विभाग अन्तर्गत (हॉर्टिकल्चर) को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रखंडों के 60 शेड नेट हाउस की स्थापना इत्यादि।



