
जसवंत नगर में नवरात्रि मेले और रामलीला महोत्सव को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न कराने हेतु सीईओ अभय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक
इटावा|जसवंतनगर: विशाल समाचार
ब्रह्माणी देवी मंदिर पर नवरात्रि के अवसर पर आयोजित 15 दिवसीय मेले, दुर्गा पूजा और बीहड़ी गांव नगला तौर में रामलीला महोत्सव को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बलरई थाना प्रभारी ट्रेनी सीओ अभय कुमार वर्मा ने की।
इस दौरान मंदिर पुजारी चक्रेश मिश्रा और भुवनेश मिश्रा, रामलीला अध्यक्ष प्रेम किशोर पाठक और अन्य जिम्मेदार उपस्थित रहे। सीईओ अभय कुमार वर्मा ने सभी जिम्मेदारों और आम नागरिकों से कानून व्यवस्था का पालन, आपसी सहयोग और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भीड़ का नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी भड़काऊ गतिविधि को रोकने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।
सीओ ने ब्रह्माणी देवी मेले और मंदिर मेले में कचरा प्रबंधन प्रणाली (ट्रस्ट मैनेजमेंट सिस्टम) लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों के पास डस्टबिन होना अनिवार्य है और कचरे का निस्तारण उसी में उचित तरीके से किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और त्योहारों को शांति और श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निरीक्षक दिवाकर सरोज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
सीईओ अभय कुमार वर्मा ने कहा कि सभी आयोजकों, दुकानदारों और ग्रामीणों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा ताकि यह त्योहार शांति, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो।

