पूणेविजनेस

चंदुकाका सराफ ज्वेल्स की ओर से ‘सीएसजे सुवर्ण सफर’ पहल का शुभारंभ

चंदुकाका सराफ ज्वेल्स की ओर से ‘सीएसजे सुवर्ण सफर’ पहल का शुभारंभ

 

पुणे : 1827 से गुणवत्ता और शुद्धता की परंपरा को संजोए रखने वाले चंदुकाका सराफ ज्वेल्स की ओर से ‘सीएसजे सुवर्ण सफर’ – ज्वेलरी ऑन व्हील्स पहल की घोषणा चंदुकाका सराफ ज्वेल्स के निदेशक सिद्धार्थ अतुल शहा ने आज आयोजित पत्रकार परिषद में की। परंपरा और नवाचार का संगम प्रस्तुत कर ग्राहकों को हमेशा कुछ नया देने का प्रयास चंदुकाका सराफ ज्वेल्स करता आया है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘सीएसजे सुवर्ण सफर’ उपक्रम शुरू किया गया है, यह बात उन्होंने अपने वक्तव्य में कही।

 

पत्रकार परिषद से पूर्व ‘सीएसजे सुवर्ण सफर’ उपक्रम का शुभारंभ चंदुकाका सराफ ज्वेल्स के निदेशक अतुल शहा एवं संगीता शहा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चंदुकाका सराफ ज्वेल्स की निदेशिका स्वीटी बागी भी उपस्थित थीं।

 

इस उपक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सिद्धार्थ अतुल शहा ने कहा कि – “सीएसजे सुवर्ण सफर के अंतर्गत हमने एक आलीशान बस को संपूर्ण रूप से सुसज्ज आभूषण शोरूम में परिवर्तित किया है। इस बस में ग्राहकों को दुकान जैसी ही खरीदारी का अनुभव उनके घर अथवा कार्यालय के पास भी मिलेगा। इस चलते-फिरते शोरूम में सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की मनमोहक विविधता उपलब्ध होगी। चंदुकाका सराफ ज्वेल्स के अनुभवी विशेषज्ञों की उपस्थिति में ग्राहकों को पूरी तरह भरोसेमंद और सहज आभूषण खरीद का अनुभव इस आलीशान बस में भी मिलेगा।”

 

आज 22 सितम्बर 2025 से ‘सीएसजे सुवर्ण सफर’ की यात्रा महाराष्ट्र के ग्रामीण अंचलों के गाँवों से शुरू हो रही है। इस संदर्भ में सिद्धार्थ शहा ने आगे कहा कि – “इस पहल के माध्यम से हम उन ग्राहकों तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके लिए हमारे स्टोर्स तक पहुँचना संभव नहीं है। साथ ही इस पहल के जरिये ग्राहक सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की आधुनिक डिज़ाइन एवं बेहतरीन विविधता से सजे हमारे नए एक्सक्लूसिव कलेक्शन का आनंद ले सकेंगे।”

 

इसके अतिरिक्त 1827 से परंपरा और विश्वास का वारसा निभा रहे चंदुकाका सराफ ज्वेल्स इस वर्ष दशहरा-दीवाली पर अपने ग्राहकों के लिए विशेष ग्रैंड फेस्टिव ऑफर लेकर आए हैं। त्योहारों की रौनक को और बढ़ाते हुए यह भव्य ऑफर इस चलते-फिरते शोरूम में भी लागू रहेगा। दशहरा-दीवाली के इस प्रकाशमय वातावरण में चंदुकाका सराफ ज्वेल्स से की गई हर खरीदारी और अधिक जगमगाती और यादगार होगी, ऐसा विश्वास भी सिद्धार्थ शहा ने व्यक्त किया।

‘सीएसजे सुवर्ण सफर’ इस अभिनव पहल के माध्यम से चंदुकाका सराफ ज्वेल्स ग्राहकों तक तो पहुँच ही रहे हैं, साथ ही अपनी परंपरा, विश्वास और आभूषणों की शोभा भी ग्राहकों के द्वार तक पहुँचा कर उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button