इटावा

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, इटावा में निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी 29 सितम्बर को

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, इटावा में निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी 29 सितम्बर को

 

इटावा विशाल समाचार : – परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, इटावा राकेश प्रसाद ने जानकारी दी है कि कार्यालय के भण्डार से संबंधित निष्प्रयोज्य सामान एवं कबाड़ा जैसे- लोहा, प्लास्टिक, रद्दी आदि की नीलामी विकास भवन, इटावा के प्रांगण में दिनांक 29 सितम्बर 2025 (सोमवार) प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

 

निष्प्रयोज्य सामग्री की सूचना, मात्रा एवं मौके पर वस्तुओं की स्थिति की जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति कार्य दिवस में नाजिर, डी०आर०डी०ए० इटावा से संपर्क कर सकते हैं।

 

नीलामी की प्रमुख शर्तें:

 

1. प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी आरम्भ होने से पूर्व ₹10,000 धरोहर धनराशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, इटावा के पक्ष में जमा करनी होगी। यह राशि नीलामी सम्पन्न होने के बाद उसी दिन वापस/समायोजित कर दी जाएगी।

 

 

2. नीलामी उच्चतम बोलीदाता के पक्ष में दी जाएगी। पूर्ण धनराशि नीलामी स्थल पर नगद जमा करनी होगी। यदि बोलीदाता तत्काल भुगतान नहीं करता है तो उसकी धरोहर राशि जब्त कर नीलामी अगले उच्च बोलीदाता के पक्ष में कर दी जाएगी।

 

 

3. नीलामी समिति को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी दशा में नीलामी को बिना कारण बताए निरस्त कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button