सीतामढ़ी

सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड में दिनदहाड़े लूट, पुलिस ने शुरू की छानबीन

सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड में दिनदहाड़े लूट, पुलिस ने शुरू की छानबीन

रिपोर्ट कुणाल किशोर 

सीतामढ़ी ज़िले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत भुतही थाना क्षेत्र में आज रजिस्ट्री ऑफिस के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 4,750 रुपये लूट लिए। पीड़ित नेक मोहम्मद अंसारी ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें ऑटो से उतारकर मारपीट की और रुपये छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने भुतही थाने में आवेदन दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की वारदातों में अक्सर पूर्व में जेल जा चुके अपराधियों की संलिप्तता रहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

हाल ही में डुमरा थाना क्षेत्र में भी नशाखुरानी गिरोह द्वारा एक ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और रुपये लूटे जाने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से आमजन में दहशत का माहौल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button