इटावा

कृषि विज्ञान केंद्र इटावा द्वारा प्रगतिशील कृषकों को सब्जी बीज वितरण एवं तकनीकी प्रशिक्षण

कृषि विज्ञान केंद्र इटावा द्वारा प्रगतिशील कृषकों को सब्जी बीज वितरण एवं तकनीकी प्रशिक्षण

इटावा विशाल समाचार 

जनपद इटावा — ग्राम कुशगवां एवं रमपुरा (विकास खंड भरथना) में कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा द्वारा “प्रथम पंक्ति प्रदर्शन” उद्यान घटक के अंतर्गत सब्जियों के बीज वितरण एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम का संचालन केंद्र के प्रभारी एवं उद्यान वैज्ञानिक डॉ. एम. के. सिंह ने किया। कार्यक्रम में टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन आदि फसलों की उन्नतशील एवं संकर प्रजातियों के बीज वितरित किए गए।

 

केंद्र की महिला वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ. पुष्पा देवी ने कृषकों एवं महिला कृषकों को पोषण वाटिका के महत्व और कीटनाशक मुक्त सब्जियों के सेवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।

 

इस अवसर पर लाभार्थी महिला कृषक श्रीमती राधा रानी, मिथलेश कुमारी, श्रीमती अशोक कुमारी, कुशमा देवी सहित प्रगतिशील कृषक प्रदीप कुमार, कृष्ण गोपाल, अमर सिंह, मोहन, श्री आनंद यादव समेत लगभग 45 कृषकों को बीज वितरण किया गया। साथ ही, उन्हें प्रदर्शन एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button