कला बनेगी न्याय की आवाजः राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर नालसा आयोजित करेगा राष्ट्रीय प्रदर्शनी।
इटावा विशाल समाचार: अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा रुपेन्द्र सिंह टोंगर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 2025 के अवसर पर नालसा की सेवाओं के तीन दशक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में न्याय सबके लिए कानूनी सहायता के माध्यम से विषय पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की ओर से “न्याय सबके लिए कानूनी सहायता के माध्यम से राष्ट्रीय फोटोग्राफी एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से कानूनी सहायता की भूमिका को उजागर करना और आमजन को न्याय तक पहुंच के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना है। समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, पराविधिक स्वंयसेवक, विद्यालय, महाविद्यालय विधि महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं व आमजन फोटोग्राफ्स या वीडियों (लगभग 01 मिनट) बनाकर 03 अक्टूबर, 2025 तक जनपद न्यायालय परिसर, इटावा में स्थित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा में जमा करा सकते है अथवा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ई-मेल आई०डी disasachivetawah@gmail.com पर प्राप्त करा सकते है।



