इटावा में मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया गया
इटावा विशाल समाचार मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-15 के शासनादेश संख्या 620 दिनांक 19.09.2025 एवं प्रमुख सचिव, उ.प्र. शासन महिला कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-ई-3635668 दिनांक 22.09.2025 के अनुपालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-05) के सफल क्रियान्वयन की दिशा में आज जनपद इटावा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज पूर्वाह्न 11:00 बजे जिलाधिकारी महोदय द्वारा फीता काटकर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इटावा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की अध्यापिकाओं, छात्राओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा प्रदेश सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर श्री विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अक्षय कुमार वर्मा, श्री सोहन गुप्ता, श्री अजित कुमार दुबे, सुश्री अर्चना भदौरिया, श्री अशपाक एवं अन्य कार्मिकों ने प्रतिभाग कर आयोजन को सफल बनाया।



