इटावा

थानों में ध्वजारोहण, गांधी-शास्त्री को नमन और पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ

थानों में ध्वजारोहण, गांधी-शास्त्री को नमन और पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ

जसवंतनगर|इटावा : विशाल समाचार 

समस्त थाना प्रभारी/ थानाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई ।

 

थाना जसवंतनगर में आज दिनांक 02.10.2025 को जनपद के समस्त समस्त थाना प्रभारी/ थानाध्यक्षों द्वारा थाना परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया । सभी अधिकारी और कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता को अक्षुण्य रखने की शपथ दिलाई गई और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया । समस्त थाना प्रभारी/ थानाध्यक्ष द्वारा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके सत्य और अहिंसा के विचारों को याद दिलाया । बताया कि उन्होंने सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने पर जोर दिया और उनके विचारों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button