
गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व विधायक सरिता भदौरिया ने किया माल्यार्पण व वृक्षारोपण
इटावा| विशाल समाचार
इटावा माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश श्री धर्मवीर प्रजापति प्रभारी मंत्री एवं सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अन्नू गुप्ता द्वारा नुमाइश मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं वृक्षारोपण किया गया।
माननीय मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज दो महापुरुषों का जन्म दिवस है हमें उनके बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए एवं हम इनसे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि हम सभी को सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया की ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाए।

उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, तहसीलदार सादर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

