मुख्य साजिशकर्ता गगन यादव गिरफ्तार — इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
इटावा, थाना बकेवर क्षेत्र में हुए बलवा, तोड़फोड़ एवं पुलिस टीम पर पथराव की घटना के मुख्य साजिशकर्ता गगन यादव उर्फ शुभम यादव को इटावा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया था।
घटना का विवरण:दिनांक 26 जून 2025को ग्राम दादरपुर में मुख्य साजिशकर्ता गगन यादव के आह्वान पर कुछ उपद्रवियों द्वारा बलवा, तोड़फोड़ एवं पुलिस पार्टी पर पथराव किया गया था। पुलिस की तत्परता से उस समय 19 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए थे एवं 13 वाहन पुलिस कब्जे में लिए गए थे।
इस संबंध में थाना बकेवर पर मु.अ.सं. 176/2025 धारा 61/19(1)191(3)/190/352/109/126(2)/132/121(2)/125(b)/324(5) बीएनएस, धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम एवं धारा 3 प्रिवेन्शन ऑफ डेमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट, 1984 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गठित टीमों ने लगातार प्रयास कर 13/14 अक्टूबर की रात मेरठ से गगन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:गगन यादव उर्फ शुभम यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र ओमकार सिंह, निवासी गंगानगर मवाना रोड, थाना गंगानगर, जनपद मेरठ।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



