
दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात — 30 हज़ार दिव्यांगों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
इटावा:दिव्यांग जनों के हित में कार्यरत जिला विकलांग एसोसिएशन दिव्यांग एसोसिएशन की ओर से आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जनपद के लगभग 30,000 दिव्यांग नागरिकों की ओर से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें उनके हित से जुड़ी प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
जिला विकलांग एसोसिएशन इटावा के अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव तथा मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी ने बताया कि दिव्यांग समाज लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से पूर्ण विश्वास है कि वे दिव्यांगों की जायज़ मांगों पर शीघ्र निर्णय लेंगे।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांगें रखी गईं—
1️⃣ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 49 को उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू किया जाए।
2️⃣ दिव्यांगों को नौकरी, स्वरोजगार व आवास की 100% गारंटी दी जाए।
3️⃣ दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर ₹5000 प्रति माह की जाए।
4️⃣ सभी दिव्यांगों को अंत्योदय राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड दिए जाएं।
5️⃣ प्रत्येक थाने में दिव्यांग सहायता काउंटर स्थापित किए जाएं।
जिला विकलांग एसोसिएशन इटावा ने कहा कि दिव्यांग समाज देश की मुख्यधारा में जुड़ने को तत्पर है, बस उन्हें शासन से समान अवसर व सम्मान की आवश्यकता है।



