स्वास्थ्यपूणे

कैंसर से लड़ाई के बाद: जिंदगी को फिर से जीने की कला

कैंसर से लड़ाई के बाद: जिंदगी को फिर से जीने की कला

 

पुणे : अक्टूबर का महीना ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए समर्पित है। यह सिर्फ समय पर पहचान की बात नहीं है, बल्कि यह जानने का भी मौका देता है कि इस खबर के बाद जिंदगी को कैसे संभालना है। कई महिलाओं के लिए असली यात्रा वहीं से शुरू होती है, जब उन्हें ये शब्द सुनाई देते हैं: “आपको ब्रेस्ट कैंसर है।”

 

जब 42 साल कमला, जोकि दो बच्‍चों की मां हैं, को शुरुआती दौर का ब्रेस्ट कैंसर पाया गया, तो उनकी दुनिया पूरी तरह बदल गई। पहले तो सदमे में वो कुछ समझ ही नहीं पाईं, और फिर सवालों का सिलसिला शुरू हो गया – “मेरे परिवार के लिए इसका क्या मतलब है?”, “यह कितना गंभीर है?”, “अब आगे क्या होगा?” उनका इलाज करने वाली टीम ने उन्हें स्कैन, सर्जरी और उपचार तरीकों के बारे में समझाया। उन्होंने कमला को यह भरोसा दिलाया कि शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर, जब सिर्फ स्तन या पास के लिम्फ नोड तक सीमित हो, तो इसे ठीक किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ बीमारी पर ध्यान देना ही काफी नहीं, बल्कि अपनी पूरी सेहत और जीवन को मजबूत रखना भी बहुत जरूरी है।

 

डॉ. मिनीष जैन, डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रूबी हॉल क्लिनिक, पुणे ने कहा, “आज अर्ली ब्रेस्ट कैंसर का इलाज सिर्फ बीमारी को खत्म करने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्‍य इलाज के दौरान और उसके बाद महिलाों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में सक्षम बनाना भी है।

 

शुरुआती पहचान और बेहतर इलाज के बावजूद, कैंसर का दोबारा होना एक चिंता का विषय बना हुआ है। कुछ मामलों में यह खतरा 50% तक भी हो सकता है, जो कैंसर की प्रकृति पर निर्भर करता है। सर्जरी के बाद हर महिला में इस दोबारा होने के खतरे का आकलन करना जरूरी है, ताकि सबसे सही और असरदार इलाज तय किया जा सके। सही इलाज की योजना न केवल दोबारा होने की संभावना कम करती है, बल्कि साइड इफेक्ट्स को भी घटाती है और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है। नई और उन्नत चिकित्सा तकनीकों की मदद से अब हम केवल जीवित रहने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी महत्व देते हैं – जिससे महिलाएं ताकतवर, स्वस्थ और जीवन में खुशहाल बनी रहें। हर महिला को इलाज पूरा होने पर केवल कैंसर-मुक्त ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और हौसले के साथ भविष्य को गले लगाने के लिए तैयार होना चाहिए।”

 

आईये उन उपायों के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर की पहचान के बाद, कमला जैसी महिलाएं अपने सफर की जिम्मेदारी खुद ले सकती हैं।

 

1. अपनी बीमारी को समझें

 

हर मामला अलग होता है। यह जानना जरूरी है कि ट्यूमर किस प्रकार का है, स्टेज क्या है, और हार्मोन या HER2 स्थिति कैसी है। इससे आप और आपके डॉक्टर मिलकर सही इलाज तय कर सकते हैं। सवाल पूछें, नोट्स बनाएं, और कंसल्‍टेशन के दौरान परिवार के किसी भरोसेमंद सदस्य को साथ ले जाएँ। जब आप सब कुछ अच्छी तरह समझेंगी, तभी आपका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ेगा।”

 

2. अपना इलाज खुद तय करें

 

शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर का इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, हार्मोनल या टार्गेटेड थैरेपी हो सकता है। आज उपलब्ध कई एडवांस विकल्पों में दोहराव की संभावना कम करने और साइड इफेक्ट जैसे थकान, दर्द, या दस्त आदि को हल्का रखने पर ध्यान दिया गया है। सही प्लान सिर्फ बीमारी ठीक करना ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत, एनर्जी और मानसिक स्थिति को भी संतुलित रखता है।

 

3. भावनाओं को समझें और स्वीकार करें

 

डायग्नोसिस के बाद कुछ हफ्ते चिंता, डर या अविश्वास ला सकते हैं। इमोशनल सपोर्ट जरूरी है और यह इलाज का हिस्सा है। अपने डॉक्टर या काउंसलर से खुलकर अपनी भावनाओं के बारे में बात करें। कई महिलाएं सपोर्ट ग्रुप से जुड़कर कम अकेलापन महसूस करती हैं। मेडिटेशन, जर्नलिंग या रिलैक्सेशन जैसी साधारण तकनीकें भी इमोशन्‍स को संभालने में मदद करती हैं।

 

4. स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित आदतें अपनाएँ

 

इलाज के दौरान जीवनशैली में किए जाने वाले छोटे बदलाव भी आपकी ताकत बढ़ाते हैं। हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग या योग ऊर्जा को बढ़ाती है और तनाव कम करती है। संतुलित आहार, जिसमें फल, सब्जियां और प्रोटीन शामिल हों, रिकवरी और लंबी सेहत के लिए मददगार है। पर्याप्त आराम और नींद भी जरूरी हैं। ये आदतें सिर्फ इलाज के दौरान ही नहीं, भविष्य में बीमारी को दोबारा उभरने से रोकने में भी मदद करती हैं।

 

5. अपने डॉक्टर और केयर टीम से जुड़े रहें

 

केयर टीम सिर्फ इलाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे सफर में आपका साथ देती है। फॉलो-अप करें, साइड इफेक्ट्स पर सलाह लें और अपने शारीरिक या भावनात्मक बदलाव साझा करें। नियमित निगरानी और खुली बातचीत रिकवरी को आसान और भरोसेमंद बनाती है।

 

6. उम्मीद और मजबूती के साथ आगे बढ़ें

डायग्नोसिस आपकी जिंदगी बदल सकता है, लेकिन यह आपकी पूरी जिंदगी तय नहीं कर सकती। शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर के बाद सफर अपने शरीर, आत्मविश्वास और सामान्य जीवन को फिर से बनाने का है। सही इलाज, भावनात्मक मदद और स्वस्थ आदतों के साथ, कैंसर के बाद की जिंदगी पूरी, स्वस्थ और अर्थपूर्ण हो सकती है।

इस ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह में याद रखें: कहानी सिर्फ बीमारी के पता चलने पर खत्म नहीं होती; यह शुरू होती है कि हम कैसे खुद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button