मुंबई

पुणे के नैंसी होम प्रोजेक्ट का अवैध निर्माण — विभागीय आयुक्त करेंगे जांच, 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

पुणे के नैंसी होम प्रोजेक्ट का अवैध निर्माण — विभागीय आयुक्त करेंगे जांच, 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

 

मुंबई, मोहन सिंह तोमर (प्रतिनिधि)

 

पुणे स्थित नैंसी लेक होम प्रोजेक्ट को वर्ष 2004 के बाद अब तक लगभग 10 बार संशोधित मंजूरी दी जा चुकी है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि गांव नक्शा और माप नक्शा में सर्वे नंबर 08 और 09 के स्थानों में बदलाव किया गया है।

 

इस संबंध में महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे ने निर्देश दिए हैं कि विभागीय आयुक्त, पुणे, भूमी अभिलेख विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करें और 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 

यह निर्देश 29 अक्टूबर 2025 को विधान भवन, मुंबई में आयोजित एक बैठक के दौरान दिए गए, जिसमें कात्रज, पुणे के सर्वे नं. 08 स्थित नैंसी लेक होम प्रोजेक्ट में अवैध निर्माण से संबंधित शिकायतों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में यह मुद्दा उठाया गया कि जिलाधिकारी, पुणे ने गैर-कृषि उपयोग (Non-Agricultural Order) के तहत 37,973.20 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण की अनुमति दी थी, लेकिन वास्तव में 60,630.59 वर्गमीटर क्षेत्र पर निर्माण कार्य किया गया है या नहीं — इसकी जांच आवश्यक है।

 

इसके अलावा, बार-बार नक्शों में संशोधन किए जाने के कारणों पर भी सवाल उठाए गए। अधिकारियों से इस संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर प्रो. राम शिंदे ने विभागीय आयुक्त को मौके का दौरा कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में विधानमंडल सचिवालय के सचिव (4) शिवदर्शन साठ्ये, उप सचिव मोहन काकड, नगर विकास विभाग की सह सचिव प्रियांका छापवाले, पुणे महानगरपालिका के कार्यकारी अभियंता रमेश काकडे, उप अभियंता रूपाली ढगे, सहायक विधि अधिकारी निलेश बडगुजर, तथा नगर भूमापन अधिकारी बालासाहेब भोसले उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button