सीतामढ़ी

“शत-प्रतिशत मतदान — सीतामढ़ी का अभियान” को साकार करने की दिशा में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज़

“शत-प्रतिशत मतदान — सीतामढ़ी का अभियान” को साकार करने की दिशा में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज़

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

स्वीप कोषांग के नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा लोकतंत्र का संदेश

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के अवसर पर सीतामढ़ी जिले में मतदाता जागरूकता की लहर निरंतर गति पकड़ रही है। “शत-प्रतिशत मतदान — सीतामढ़ी का अभियान” के नारे को साकार करने के उद्देश्य से जिला स्वीप कोषांग के द्वारा पूरे जिले में सघन जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए जनसंपर्क विभाग, जीविका, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कल्याण, श्रम विभाग, नेहरू युवा केंद्र सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। साथ ही 250 कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर भी नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंच बनाते हुए रचनात्मक गतिविधियों — जैसे रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता, रैली, प्रभात फेरी और घर-घर संपर्क अभियान — के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, जीविका समूहों, युवा क्लबों और महादलित टोलों में भी उत्साहपूर्वक संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button