स्वास्थ्यपूणे

एनएबीएच और क्यूएआई यह दोहरी राष्ट्रीय मान्यता और आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक के साथ रूबी हॉल क्लिनिक की प्रगत स्ट्रोक देखभाल में एक बड़ी छलांग

एनएबीएच और क्यूएआई यह दोहरी राष्ट्रीय मान्यता और आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक के साथ रूबी हॉल क्लिनिक की प्रगत स्ट्रोक देखभाल में एक बड़ी छलांग

 

पुणे : रूबी हॉल क्लिनिक को प्रगत स्ट्रोक केअर के लिए हालही में एनएबीएच (नॅशनल ॲक्रिडिएशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स) और क्यूएआय (क्वालिटी ॲन्ड ॲक्रिडिएशन इन्स्टिट्यूट) ऐसी दुहेरी मान्यता मिली है. प्रगत स्ट्रोक केअर में दुहेरी मान्यता प्राप्त करनेवाला रूबी हॉल क्लिनिक यह भारत का पहला हॉस्पिटल है. यह उपलब्धी

मस्तिष्क संबंधी आपात स्थितियों से निपटने में अस्पताल की तत्परता, उत्कृष्टता और मरीज सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते है.

 

रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डिओलॉजिस्ट,अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय विश्वस्त डॉ.परवेझ ग्रांट,विश्वस्त डॉ.सिमोन ग्रांट,न्युरो इंटेंसिव्ह केअर युनिट के प्रमुख डॉ.कपिल झिरपे,न्युरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.सुनिल बंदिस्ती और स्ट्रोक केअर के संपूर्ण टीम को एनएबीएच और क्यूएआय इस दोहरी मान्यता प्राप्त होने पर बहुत खुशी है.अस्पताल को स्ट्रोक व्यवस्थापन में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी माने जाने पर गर्व है और करुणा, तत्परता और अचूकता के साथ सेवा प्रदान करने का लक्ष्य और मजबूत हो गया है. यह महत्वपूर्ण पड़ाव वैद्यकीय एवं सहायक कर्मचारियों सहित पूरी टीम के समर्पण, कौशल और टीम वर्क का प्रमाण है. प्रत्येक स्ट्रोक मरीज को ठीक होने का सर्वोत्तम अवसर मिले इसके लिए अथक प्रयास करनेवाली पूरी टीम को अस्पताल धन्यवाद देता है.

 

इस कामगिरी के केंद्र में रूबी हॉल क्लिनिक का ॲडव्हान्स्ड स्ट्रोक केअर सेंटर है, जहां मरीज के भर्ती होने के क्षण से ही हर मिनट महत्वपूर्ण होता है. अपनी नैदानिक क्षमताओं को और मजबूत करते हुए, रूबी हॉल क्लिनिक ने भारत का पहला फिलिप्स इंजेनिया एव्होल्युशन 3टी एमआरआय विथ स्मार्ट स्पीड एआय तंत्रज्ञान स्थापित किया है, जो पारंपरिक एमआरआई प्रणालियों की तुलना में तीन गुना गति से उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग प्रदान करता है.यह एआई-संचालित प्लेटफॉर्म के साथ छह मिनट में ब्रेन एंजियोग्राम को सक्षम बनाता है, जिससे गोल्डन अवर के दौरान वैद्यकीय विशेषज्ञों द्वारा स्ट्रोक के निदान और उपचार में परिवर्तन आता है. इसके पूरक के रूप में, अस्पताल ने सिमेन्स फोर्स व्हीबी 30 (1152-स्लाईस) यह अपग्रेडेड सीटी स्कॅनर कार्यान्वित किया है,जो स्ट्रोक के जलद मूल्यांकन और उपचार योजना के लिए सीटी परफ्यूजन इमेजिंग प्रदान करता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button