बारामती में मैराथन प्रतियोगिता के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में बदलाव
पुणे, सोहन सिंह
बारामती में 2 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली “बारामती स्पोर्ट्स फाउंडेशन मैराथन प्रतियोगिता” के सुचारू आयोजन, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात जाम की स्थिति टालने हेतु जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी न्यायिक, श्री जितेंद्र डुडी ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 तथा गृह विभाग की अधिसूचना (दिनांक 19 मई 1990) के अंतर्गत 2 नवंबर 2025 को कुछ मार्गों पर वाहन चलाने पर अस्थायी प्रतिबंध एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था के आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार, 2 नवंबर को प्रातः 3:00 बजे से लेकर सुबह 11:00 बजे तक (या प्रतियोगिता समाप्त होने तक) बारामती शहर के निम्नलिखित मार्गों पर यातायात पूर्णतः बंद रहेगा।
🏃♂️ प्रतियोगिता का मार्ग:
रेल्वे स्टेशन ग्राउंड – पंचायत समिति चौक – सम्यक चौक – श्रीरामनगर चौक – ऊर्जा भवन चौक – अभिषेक चौक – सी.टी.एन. चौक – पेंसिल चौक – एयरपोर्ट रोड – कल्याणी कॉर्नर – भारत फोर्स – फेरेरो कंपनी मुख्य द्वार – कटफळ रेलवे स्टेशन (यहाँ से यू-टर्न) – फेरेरो कंपनी – पियाजो कंपनी – होटल अक्षरा चौक – फायर ब्रिगेड चौक – कल्याणी कॉर्नर – मेडिकल कॉलेज चौक – पेंसिल चौक – सी.टी.एन. चौक – होटल अभिषेक चौक – ऊर्जा भवन चौक – श्रीरामनगर चौक – सम्यक चौक – कोर्ट कॉर्नर – पंचायत समिति चौक – भिगवण रोड मार्ग से रेलवे ग्राउंड तक समाप्त।
🚗 यातायात के वैकल्पिक मार्ग:
भिगवण की ओर जाने वाला यातायात:
तीन हत्ती चौक – माळवरची देवी – जलोची – संत तुकाराम महाराज पालखी महामार्ग या विद्या प्रतिष्ठान के पीछे से ग.दि.मा. सभागार – अभिषेक कॉर्नर – रुई पाटी – भिगवण रोड मार्ग से संचालित रहेगा।
भिगवण से बारामती की ओर आने वाला यातायात:
रुई पाटी – ग.दि.मा. कॉर्नर – अभिषेक कॉर्नर – जलोची – माळवरची देवी – मोतीबाग – इंदापुर रोड या वंजारवाड़ी स्थित स्व. गोपीनाथ मुंडे चौक – पालखी महामार्ग – जलोची मार्ग – इंदापुर रोड मार्ग से वळविण्यात येईल (वैकल्पिक मार्ग)।
पाटस रोड (देशमुख चौक) से आने वाला यातायात:
रेलवे पुल पार करने के बाद यू-टर्न लेकर रेलवे ट्रैक के किनारे मेहता हॉस्पिटल – महिला हॉस्पिटल मार्ग से MIDC की ओर मोड़ा जाएगा।
पाटस रोड से पालखी महामार्ग की ओर MIDC जाने वाला यातायात:
एयरपोर्ट की ओर स्थित पालखी मार्ग – रेलवे सर्कल – नया पालखी मार्ग होकर मोड़ा जाएगा।
भिगवण रोड से पाटस की ओर जाने वाला यातायात:नया पालखी मार्ग – रेलवे सर्कल – चार-लेन पालखी मार्ग से पाटस रोड की ओर परिवर्तित किया जाएगा।
🚫 यातायात प्रतिबंध:
तीन हत्ती चौक से पेंसिल चौक होते हुए मेडिकल हॉस्पिटल तक का मुख्य मार्ग पूरी तरह से यातायात हेतु बंद रहेगा।
इस मार्ग के निवासियों के लिए दोनों ओर की सर्विस रोड से आंतरिक आवागमन की अनुमति दी गई है।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज चौक से फेरेरो कंपनी के मुख्य द्वार तक, पियाजो कंपनी की दिशा वाला मार्ग भी बंद रहेगा।
जिलाधिकारी श्री जितेंद्र डुडी ने नागरिकों से अपील की है कि वे मैराथन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।


