
सेवा मतदाताओं एवं निर्वाचन कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता
सेवा मतदाता, विशेष मतदाताओं, निर्वाचन कार्य पर तैनात कर्मियों इत्यादि के लिए पोस्टल बैलट से मतदान की प्रक्रिया आज शुरू की गई। नोडल पदाधिकारी पोस्टल बैलेट कोषांग ने बताया कि आज परिहार में—60,
सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र में —54 ,रीगा विधानसभा क्षेत्र के —28, बथनाहा —41, बेलसंड— 13, रुन्नीसैदपुर— 18, बाजपट्टी —36, सुरसंड 40 कुल 290 मतदान हुए।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन ,2025 के अंतर्गत सेवा मतदाताओं, विशेष मतदाताओं ,हिरासत के अधीन निर्वाचक , निर्वाचन कार्य पर तैनात कर्मियों, निर्वाचन कर्तव्य पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों ,सेक्टर /जोनल पदाधिकारी, माइक्रो प्रेक्षक, ड्राइवर, सफाई कर्मी आदि को डाक मतपत्र के माध्यम से मत देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।मतदान दल के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर डाक मत पत्र द्वारा मतदान हेतु सीतामढ़ी जिले के आठ विधानसभा हेतु NSDAV पब्लिक स्कूल डुमरा में 08 फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया है। 31 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक मतदान का तिथि होगा एवं मतदान का समय 9:00 बजे पूर्वाह्न से 5:00 अपराह्न तक होगा जहां मतदान दल के कर्मी, माइक्रो प्रेक्षक, सेक्टर /जोनल एस एस टी /एफ एस टी/V S T आदि मतदान करेंगे। वही सीतामढ़ी जिला के आठ विधान सभा के अंतर्गत पुलिसकर्मी, गृह रक्षक हेतु पुलिस केंद्र सीतामढ़ी में फैसिलिटेशन केंद्र बनाया गया है जहां 05 नवम्बर को 9:00 बजे पूर्वाह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक मतदान होगा। वहीं ड्राइवर, सफाई कर्मी के लिए वाहन कोषांग (स्टेडियम सीतामढ़ी) में फैसिलेशन केंद्र बनाया गया है जहां 6 नवंबर 2025 को पूर्वाहन 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक मतदान करेंगे।



