सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदाता जागरूकता के लिए सीतामढ़ी में स्वीप सेल ने दिखाई हरी झंडी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदाता जागरूकता के लिए सीतामढ़ी में स्वीप सेल ने दिखाई हरी झंडी

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन ,2025में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर तमाम गतिविधियों का आयोजन स्वीप सेल सीतामढ़ी के द्वारा किया जा रहा है।निर्धारित कैलेंडर के अनुसार नियमित तौर पर जिला स्तर से लेकर प्रखंड और मतदान केंद्र स्तर तक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में आज जिला जल स्वच्छता समिति से संबंधित कूड़ा उठाने वाली वाहनों ,जिन पर मतदाता जागरूकता से संबंधित जिंगल बजाए जा रहे थे उपविकास आयुक्त संदीप कुमार ,डीपीआरओ कमल सिंह ,सहायक नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग एस एन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहनों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों के द्वारा गांव /टोलों और वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा ।

 

इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने बताया कि स्वीप सीतामढ़ी के माध्यम से आगे आने वाले दिनों में निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सघन गतिविधियां चलाई जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि आगामी निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। मौके पर डीसीएम समरेंद्र कुमार वर्मा एवं डीसी शंकर शंभू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button