
उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
रीवा विशाल समाचार. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज तथा संजय गांधी अस्पताल परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विस्तार के लिए निर्माण कार्य तत्काल शुरू करें। निर्माण एजेंसी दो दिन में निर्माण स्थल से मलबा हटाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करें। कैंसर यूनिट का शेष कार्य भी तेजी से पूरा करायें, जिससे इसका उपयोग शुरू हो सके। निरीक्षण के समय अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉक्टर अक्षय श्रीवास्तव तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


