इटावा

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज पुलिस कार्यालय इटावा में नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए, जिनकी समस्याओं को एसएसपी ने गंभीरता से सुना।

 

एसएसपी ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्रत्येक प्रकरण पर प्रभावी व त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

एसएसपी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि “फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करना इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button