इटावा

जसवंतनगर के दो कॉलेजों में हुआ करियर काउंसलिंग का आयोजन

जसवंतनगर के दो कॉलेजों में हुआ करियर काउंसलिंग का आयोजन

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता

 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिला सेवायोजन कार्यालय, इटावा की ओर से जसवंतनगर कस्बे के दो शिक्षण संस्थानों में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सत्र में छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के करियर की दिशा तय करने, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने एवं उनकी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

काउंसलिंग सत्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जसवंतनगर एवं हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी श्री विकास मिश्रा एवं काउंसलर दीपक सिंह ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क अभ्युदय कोचिंग, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (NCS) की विस्तृत जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर ए. गुणशेकर ने छात्र-छात्राओं को वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सही करियर मार्गदर्शन प्रदान कर सरकारी योजनाओं एवं रोजगार अवसरों से जोड़ना रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button