पूणे

अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए नि:शुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन

अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए नि:शुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन

पुणे, विशाल समाचार संवाददाता 

 

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (बार्टी), पुणे की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के युवक एवं युवतियों-महिलाओं के लिए एक माह की नि:शुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण योजना आयोजित की जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाराष्ट्र उद्यमिता विकास केंद्र, पुणे के सहयोग से संचालित होगा।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। गैर-आवासीय स्वरूप के इस प्रशिक्षण में उद्योग चयन, उद्योग स्थापना एवं प्रबंधन, बाजार सर्वेक्षण, विपणन व्यवस्था, विभिन्न ऋण योजनाएँ, अनुदान प्रक्रियाएँ, प्रेरक प्रशिक्षण, परियोजना रिपोर्ट तैयार करना, सफल उद्यमियों के अनुभव साझा करना, उद्योग स्थलों का भ्रमण तथा वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 

इस प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना आवश्यक है तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

इच्छुक उम्मीदवारों को 11 नवम्बर 2025 को सुबह 10:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों — पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र तथा निवास प्रमाणपत्र — के साथ महाराष्ट्र उद्यमिता विकास केंद्र, कृषि महाविद्यालय परिसर, शिवाजीनगर, पुणे में आयोजित “उद्यमिता परिचय मेले” में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

 

इस संबंध में जानकारी विभागीय अधिकारी डॉ. अभिराम डबीर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में

दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button