इटावा

इटावा में मां पीतांबरा महा मृत्युंजय 1108 कुंडलीय महायज्ञ की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

इटावा में मां पीतांबरा महा मृत्युंजय 1108 कुंडलीय महायज्ञ की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

इटावा विशाल समाचार

इटावा में  मां पीतांबरा महा मृत्युंजय 1108 कुंडलीय महायज्ञ की व्यवस्था से संबंधित जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहुति की गई।

जिस पर उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को कलश यात्रा रामलीला ग्राउंड से नगर पालिका चौराहा होते हुए नौरंगाबाद से पूरे शहर में होते हुए रामलीला ग्राउंड पर समाप्त होगी। कलश यात्रा का समय 10 से 2:00 तक रहेगा। जिलाधिकारी महोदय ने आयोजकगण को निर्देश दिए कि साउंड की आवाज मानक के अनुरूप ही होनी चाहिए ,जिससे किसी भी बीमार , परेशान व्यक्ति को कोई समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि तारों को ऊंचा कर दिया जाए कलश यात्रा के समय लटकते हुए तारों से कोई समस्या ना हो। रामलीला ग्राउंड में जो भी गड्ढे एवं गंदगी है उसको ईओ नगर पालिका द्वारा ठीक कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं पानी के टैंकर रखे जाएं तथा उनकी रेफलिंग अवश्य की जाए एवं नगर पालिका द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कैंप एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड एवं अन्य संबंधित विभागों के कैंप लगाए जाएं एवं सभी की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाई जाए। उन्होंने कहा कि वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए एवं कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाएं तथा कंट्रोल रूम भी बनाया जाए जिससे कंट्रोल रूम में बैठकर मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि विद्युत के लटकते हुए तारों को ऊंचा कराया जाए एवं विद्युत का कोई भी तार कटा ना हो इसपार्किंग ना हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने प्रकाश की व्यवस्था हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में एवं कार्यक्रम स्थल पर हाईलाइट अवश्य लगाई जाए जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग न किया जाए । उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए की रामलीला मैदान में डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ,एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी , जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं आयोजकगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button