
इटावा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न — वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को मिली स्वीकृति
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
इटावा में आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को एकीकृत बागवानी विकास मिशन की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा जिला उद्यान अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार, इटावा में आयोजित की गई।
बैठक में वर्ष 2024-25 में कराए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष 2025-26 हेतु योजनाओं के लक्ष्यों पर चर्चा की गई। बैठक में सब्जी बीज हेतु 100 हे०, लहसुन बीज हेतु 94 हे०, प्याज बीज हेतु 74 हे०, सब्जियों हेतु मचान संख्या 20, फेंसिंग 5000 रनिंग मीटर, पावर नेपसेक स्प्रेयर 01, तथा 20 बी.एच.पी. तक के ट्रैक्टर 01 सहित अन्य लक्ष्यों को अनुमोदन प्रदान किया गया। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।
बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषकों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं का जिला उद्यान अधिकारी द्वारा समाधान किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मण्डी निरीक्षक, अपर जिला कृषि अधिकारी, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


