इटावा में विधान सभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा — 04 नवम्बर 2025 से प्रारंभ
इटावा, विशाल समाचार— अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु दिनांकवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –
1️⃣ बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना — 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक।
2️⃣ निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन — 09 दिसम्बर 2025।
3️⃣ दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि — 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक।
4️⃣ नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण — 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक।
5️⃣ निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन — 07 फरवरी 2026।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 199- जसवंतनगर, 200- इटावा तथा 201- भरथना (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्रों में तैनात बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं घर-घर प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदाता विवरण की जांच कर आवश्यक संशोधन या नया नाम दर्ज कराने हेतु इस अवधि में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।

