पूणे

पुणे विभाग में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं को 6 नवंबर तक पंजीकरण का अवसर

पुणे विभाग में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं को 6 नवंबर तक पंजीकरण का अवसर

ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध — विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार

 

पुणे, विशाल सिंह: पुणे विभाग के पांच जिलों में शिक्षक और स्नातक मतदाता सूचियों के पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत 6 नवंबर तक मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विभागीय आयुक्त एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने सभी पात्र शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से पंजीकरण कराने की अपील की है।

 

डॉ. पुलकुंडवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांचों जिलों के जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ मतदाता पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में सभी जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

पुणे विभाग के स्नातक और शिक्षक मतदाता संघ के लिए 1 नवम्बर 2025 को आधार मानकर नई मतदाता सूची (डी-नोवो) तैयार की जा रही है। मतदाता पंजीकरण के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट

https://mahaelection.gov.in/Citizen/Login

पर ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

साल 2026 में होने वाले पुणे विभाग स्नातक और शिक्षक मतदाता संघ के चुनाव के लिए पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली और सातारा जिलों के जिलाधिकारी सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पंजीकरण अधिकारी अपने क्षेत्र में यह कार्य संभाल रहे हैं।

 

डॉ. पुलकुंडवार ने बताया कि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर भी पात्र मतदाताओं को इस बार फिर से अपना नाम शामिल कराना आवश्यक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button