पूणे

बर्जर पेंट्स ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए

बर्जर पेंट्स ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए

 

समेकित परिणामों की मुख्य वित्तीय विशेषताएँ:

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए परिचालन से प्राप्त राजस्व 2,827.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 2,774.6 करोड़ रुपये था। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.9% की वृद्धि को दर्शाता है।

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए ईबीआईटीडीए (अन्य आय को छोड़कर) 352.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 434.2 करोड़ रुपये था। यह समान अवधि की तुलना में 18.9% की गिरावट को दर्शाता है।

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध लाभ 206.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 269.9 करोड़ रुपये था। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 23.5% की गिरावट को दर्शाता है।

स्‍टैंडअलोन परिणामों की मुख्य वित्तीय विशेषताएँ:

 

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए परिचालन से प्राप्त राजस्व 2,458.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 2,430.7 करोड़ रुपये था। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.1% की वृद्धि को दर्शाता है।

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए ईबीआईटीडीए (अन्य आय को छोड़कर) 311.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 383.4 करोड़ रुपये था। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.8% की गिरावट को दर्शाता है।

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध लाभ 176.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 229.0 करोड़ रुपये था। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 23.0% की गिरावट को दर्शाता है।

30 सितंबर 2025 को समाप्त छह माह की अवधि के वित्तीय परिणाम

समेकित परिणामों की मुख्य वित्तीय विशेषताएँ:

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह माह की अवधि के लिए परिचालन से प्राप्त राजस्व 6,028.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 5,865.6 करोड़ रुपये था। यह समान अवधि की तुलना में 2.8% की वृद्धि दर्शाता है।

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह माह की अवधि के लिए ईबीआईटीडीए 880.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 956.6 करोड़ रुपये था। यह समान अवधि की तुलना में 7.9% की गिरावट को दर्शाता है।

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह माह की अवधि के लिए शुद्ध लाभ 521.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 623.9 करोड़ रुपये था। यह समान अवधि की तुलना में 16.4% की गिरावट को दर्शाता है।

स्‍टैंडअलोन परिणामों की मुख्य वित्तीय विशेषताएँ:

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह माह की अवधि के लिए परिचालन से प्राप्त राजस्व 5,321.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 5,237.0 करोड़ रुपये था। यह समान अवधि की तुलना में 1.6% की वृद्धि दर्शाता है।

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह माह की अवधि के लिए ईबीआईटीडीए 810.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 867.1 करोड़ रुपये था। यह समान अवधि की तुलना में 6.5% की गिरावट को दर्शाता है।

· 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह माह की अवधि के लिए शुद्ध लाभ 470 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 534.5 करोड़ रुपये था। यह समान अवधि की तुलना में 12.1% की गिरावट को दर्शाता है।

श्री अभिजीत रॉय, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, “इस तिमाही के दौरान लंबे समय तक चले मॉनसून सीज़न के कारण अधिकांश बाज़ारों में मांग का रुख सुस्त रहा। इसके बावजूद हम उच्च एकल अंक की मात्रा वृद्धि और सीमित लेकिन सकारात्मक राजस्व वृद्धि दर्ज करने में सफल रहे।

 

हालांकि, इस तिमाही में राजस्व वृद्धि दर कुछ धीमी रही, हमारे आकलन के अनुसार अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 की अवधि में, वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में, पेंट्स और कोटिंग्स क्षेत्र की प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों के बीच हमारा बाज़ार हिस्सा और बढ़ा है।”

“इस तिमाही में लाभप्रदता पर निगेटिव स्‍केल इफेक्‍ट (प्रतिकूल पैमाना प्रभाव), बाहरी उत्पादों की कम बिक्री से बने असंतुलित उत्पाद मिश्रण और ब्रांड निर्माण में किए गए अतिरिक्त निवेशों का असर पड़ा। इसके बावजूद हमारे प्रमुख फोकस सेगमेंट, वाटरप्रूफिंग, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वुड कोटिंग्स, में स्वस्थ और मजबूत वृद्धि दर्ज हुई। ऑटोमोटिव और पाउडर कोटिंग्स सेगमेंट ने मध्यम एकल अंक की वृद्धि दिखाई, जबकि प्रोटेक्टिव कोटिंग्स और जनरल इंडस्ट्रियल कोटिंग्स का प्रदर्शन स्थिर रहा।”

“हमारी सहायक और संयुक्त उपक्रम कंपनियाँ, जैसे बीजेएन नेपाल, एसबीएल स्पेशल्टी कोटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और बर्जर रॉक पेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, ने मध्यम स्तर की राजस्व वृद्धि दर्ज की, हालांकि मूल्य दबाव के चलते उनकी लाभप्रदता प्रभावित रही।”

“घरेलू मांग के विभिन्न क्षेत्रों में धीरे-धीरे सुधार देखना आने वाले समय के लिए एक सकारात्मक संकेत है। हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के शेष हिस्से में मांग में सुधार का यह रुझान जारी रहेगा।

साथ ही, वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय शुल्क-वार्ताओं से जुड़ी अनिश्चितताएँ भविष्य के लिए संभावित जोखिम कारक बनी हुई हैं। हमें आशा है कि ये मुद्दे निकट भविष्य में सुलझ जाएंगे।”

“बर्जर पेंट्स में हम नेटवर्क विस्तार, नवाचार और ब्रांड निर्माण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने निवेशकों और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन जारी रखेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button