पूणे

सीबीएसई योगासन नेशनल में ध्रुव ग्लोबल का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई योगासन नेशनल में ध्रुव ग्लोबल का शानदार प्रदर्शन

निरल वाडेकर को स्वर्ण पदक

पुणे, सीबीएसई योगासन नेशनल २०२५-२६ में उंड्री स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल के

छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया. यह प्रतियोगिता यूपी के सहारनपुर स्थित आशा मॉर्डन स्कूल में संपन्न हुई. जिसमें छात्रों ने योगासन की प्राचीन कला में अपने कौशल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. जिसमें ८वीं कक्षा के निरल वाडेकर एक स्टार परफॉर्मर के तौर पर उभरकर रिदमिक सिंगल कैटेगरी में गोल्ड मेडल और ट्रेडिशनल इंडिविजुअल इवेंट में ब्राँन्ज मेडल हासील किया. छात्रों की इस सफलता के लिए ध्रुव ग्लोबल स्कूल की संचालिका अनिष्का मालपाणी, ट्रस्टी यशवर्धन मालपाणी तथा प्राचार्या शारदा राव ने शुभेच्छा दी.

आयोजित प्रतियोगिता में युवा लडके और लडकियों ने बडे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी योगासन प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

ध्रुव ग्लोबल स्कूल की ट्रेडिशनल ग्रुप टीम में आद्या पांडे, निराल वाडेकर, आभा पांडे, इरा ठाकुर और रिध्दिया नायर शामिल हैं. इन्होने सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया. जो उनकी ताकत, तालमेल और टीम भावना को दर्शाता है. यह उपलब्धियां छात्रों की लगन, अनुशासन और योग के प्रति जुनून को दिखाती है.

उनके कोच स्वप्निल जाधव और श्रीमती किरण वाडेकर के समर्पण और मार्गदर्शन ने उन्हें इस लेवल की उत्कृष्टता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button