पूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

पुणे में विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील

पुणे में विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। जिले के स्कूलों में 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 3 से 18 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूलों में आधार अपडेट शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार, पुणे जिले की 8,534 स्कूलों में 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 3,24,027 विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है।

 

आधार समन्वय अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी पल्लवी घाडगे ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, उनके अभिभावकों को स्कूल प्रशासन द्वारा पूर्व सूचना दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि पर बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button