इटावाहादसा

पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य की तबीयत बिगड़ी, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती

पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य की तबीयत बिगड़ी, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती

 

इटावा विशाल समाचार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को इटावा में आयोजित एक समारोह के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तत्काल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

 

प्रारंभिक जांच में हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई जा रही है। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ‘अनु’ सहित कई पार्टी नेता और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने पहुंचे।

 

सूत्रों के अनुसार, रघुराज सिंह शाक्य की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

 

#इटावा #RaghurajSinghShakya #BJP #SaifaiMedicalUniversity

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button