मतदेय स्थलों के संशोधित प्रस्ताव पर होगी महत्वपूर्ण बैठक
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
अपर जिलाधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या 739/सीईओ-2-18 दिनांक 28 अक्टूबर 2025 के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरांत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए संशोधित मतदेय स्थल प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
यह बैठक जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी, इटावा की अध्यक्षता में 7 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, इटावा में संपन्न होगी।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्तावों के संबंध में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करें।
#Etawah #ElectionCommission #ADMItawah #DistrictElectionOfficer #UPElection2025


