
जिला विज्ञान क्लब इटावा द्वारा जनपदीय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का सफल आयोजन
इटावा, विशाल समाचार
जिला विज्ञान क्लब इटावा के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा में जनपदीय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 150 से अधिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचारी मॉडलों और वैज्ञानिक आविष्कारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की यह सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि हमारे बच्चे भविष्य के योग्य वैज्ञानिक बनने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए आवश्यक बताया और इसके सफल संचालन हेतु जिला समन्वयक डॉ. मुकेश यादव की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि “बच्चे ही कल के वैज्ञानिक, दार्शनिक और साहित्यकार हैं। विद्यालयों में वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है।”
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक/सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने अतिथियों का शाल, बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में विविध वैज्ञानिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
निर्णायक मंडल में डॉ. आशीष कुमार (इंजीनियरिंग कॉलेज), जितेंद्र कुमार पटेल (राजकीय पॉलिटेक्निक), आशीष कुमार व जितेंद्र कुमार (आईटीआई) तथा प्रदीप कुमार यादव (हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश यादव (प्रधानाचार्य, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज) एवं मनीष सहाय (कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज) ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में जनपद के कई प्रधानाचार्य — डॉ. दीपक सक्सेना, गुफरान अहमद, डॉ. शिव शंकर त्रिपाठी, डॉ. शिव कुमार, पवन प्रताप सिंह, बृजेश यादव, शशि शुक्ला, डॉ. अमिता, सुनीता कुशवाहा, बबीता, ऋतु यादव आदि उपस्थित रहे।
विजेताओं की घोषणा निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर की गई —
प्रथम पुरस्कार: शैलेश व हरेंद्र (श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, खड़कपुर सरैया) एवं शिवा (के.आर. गर्ल्स इंटर कॉलेज)
द्वितीय पुरस्कार: प्रशांत व अमन (हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जसवंतनगर) एवं मुस्कान (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सैफई)
तृतीय पुरस्कार: पीयूष कुमार (इस्लामिया इंटर कॉलेज) एवं अंशुल यादव (डीपीएस इटावा)
सांत्वना पुरस्कार: प्रियांशु व हर्ष पटेल (नारायण कॉलेज ऑफ साइंस), नेहा (राजकीय हाई स्कूल हरचंदपुर), अर्पित, आशु, अंश, इकरा, शिव, देवांश, कुशल गुप्ता, अंकेश चौहान, सुजाता, मनीष व सुमित।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों और उपस्थित अतिथियों को जलपान एवं स्वल्पाहार प्रदान किया गया
#Etawah #VigyanMela #ScienceModelCompetition #DistrictScienceClub #Innovation #EducationNews#VishalSamachar


