
इटावा में 11 नवम्बर को होगी ‘जनपद सिंचाई बंधु’ की बैठक
इटावा, विशाल समाचार
अधिशासी अभियंता, इटावा प्रखंड, निबंधन संख्या-नं०, इटावा ने अवगत कराया है कि शासनादेश संख्या 126/2017/182आई.एम./17-27-सिं.4-171(डब्ल्यू)/16 दिनांक 21 जून 2017 के क्रम में “जनपद सिंचाई बंधु” की अक्टूबर माह की बैठक आगामी मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक का आयोजन इटावा प्रखंड परिसर स्थित नवीन प्रशासनिक भवन के मीटिंग हाल में किया जाएगा। इसमें कृषकों की उपस्थिति में सिंचाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस बैठक की अध्यक्षता शासन द्वारा मनोनीत उपाध्यक्ष, माननीय अशोक दीक्षित जी द्वारा की जाएगी।
#इटावा #SichaiBandhu #IrrigationDepartment #EtawahNews #UPGovernment


