निकमार विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह आज
1128 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान करेंगे: 10 छात्रों को स्वर्ण पदक
पुणे: निर्माण क्षेत्र में देश के अग्रणी निकमार विश्वविद्यालय
का दूसरा दीक्षांत समारोह शुक्रवार, 7 नवंबर को सुबह 10 बजे बाणेर स्थित
निकमार विश्वविद्यालय के सभागार में होने जा रहा है. इस वर्ष, 10
उत्कृष्ट छात्रों को असाधारण शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक से
सम्मानित किया जाएगा. साथ ही, 1128 स्नातक छात्रों को भी सम्मानित किया
जाएगा. यह जानकारी कुलसचिव डॉ. प्रशांत दवे और परीक्षा नियंत्रक डॉ.
आदिनाथ दामले ने दी.
इस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी
के अध्यक्ष और निकमार बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष अजीत गुलाबचंद शामिल
होंगे. निकमार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. डॉ. विजय गुपचुप और कुलपति
डॉ. सुषमा एस कुलकणी भी उपस्थित रहेंगी.



