दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 10 की मौत — पीएम मोदी ने ली जानकारी

दिल्ली ब्लास्ट : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 10 की मौत — पीएम मोदी ने ली जानकारी

 

विशाल समाचार | दिल्ली, सोमवार शाम

 

राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक कार में तेज़ धमाका हुआ। यह इलाका हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। धमाके के बाद कार में आग लग गई और वहां से घना धुआं उठने लगा।

सूचना मिलते ही पुलिस, एनआईए, एफएसएल और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि यह वाहन धीमी गति से चल रहा था और लाल बत्ती पर रुकने के दौरान विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आस-पास की दुकानों और जैन मंदिर के शीशे टूट गए।

फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाने शुरू कर दिए हैं। घटना के बाद चांदनी चौक मार्केट को सुरक्षा कारणों से कल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धमाके की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह से ली है। गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस आयुक्त और आईबी प्रमुख से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने घटना को “बेहद दर्दनाक और चिंताजनक” बताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, आप नेता संजय सिंह ने इसे “पाकिस्तान की घटिया हरकत” बताते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

 

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, जो गुजरात में एक कार्यक्रम में थे, तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

 

जांच एजेंसियां हर कोण से पड़ताल में जुटी हैं।

लाल किला और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

#VishalSamachar #विशालसमाचार #DelhiBlast #RedFortBlast #BreakingNews #DelhiNews #AmitShah #PMModi #RahulGandhi #SanjaySingh #Live

Updates #NationalSecurity

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button