इटावा

इटावा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा अभियान 

इटावा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा अभियान 

 

डीएम व एसएसपी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में की सघन चेकिंग

 

इटावा | विशाल समाचार

 

जनपद इटावा में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान एएस चेक टीम एवं डॉग स्क्वायड यूनिट की सहायता से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा लावारिस वस्तुओं की गहन जांच की गई।

 

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक टीम को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने और निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

इस दौरान यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एलआईयू सहित जनपद की समस्त पुलिस फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट इटावा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभय नारायण राय, तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

#EtawahNews #UttarPradesh #EtawahPolice #SecurityCheck #DMItawah #SSPItawah #DogSquad #VishalSamachar #HighAlert #PublicSafety

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button