
जिलाधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक, दो दिवस में बीएलए नियुक्त करने के निर्देश
इटावा, (विशाल समाचार):
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग के निर्देशों के क्रम में एस.आई.आर. से संबंधित बैठक आयोजित की, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बी.एल.ए. (Booth Level Agent) नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि गणना प्रपत्र बी.एल.ओ. के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं और इसके सुचारू संचालन हेतु प्रत्येक दल को अपने बी.एल.ए. नियुक्त करने की आवश्यकता है।
समाजवादी पार्टी की ओर से बताया गया कि उनकी पार्टी ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 969 बी.एल.ए. नियुक्त किए हैं। वहीं अन्य किसी दल द्वारा अब तक नियुक्ति नहीं की गई है।
इस पर जिलाधिकारी ने पुनः अनुरोध किया कि दो दिवस के भीतर सभी दल अपने बी.एल.ए. भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूप में नियुक्त करें, ताकि एस.आई.आर. कार्य सुचारू, पारदर्शी और समय पर संपन्न किया जा सके।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उदयभान सिंह यादव (सपा वरिष्ठ नेता), शिवाकांत चौधरी (भाजपा), शरद तिवारी (भाजपा), वाचस्पति द्विवेदी (कांग्रेस), विक्की गुप्ता (सपा), सुरजन सिंह जाटव (बसपा), और अंकुर कुमार (आम आदमी पार्टी) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Etawah #Election2025 #BLA #DistrictElectionOfficer #VishalSamachar


