इटावा

निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित

निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित

इटावा, (विशाल समाचार):

 

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

 

अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है —

1️⃣ बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना: 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक

2️⃣ निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन: 09 दिसम्बर 2025

3️⃣ दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक

4️⃣ नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन एवं निस्तारण की अवधि: 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक

5️⃣ निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन: 07 फरवरी 2026

 

उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 199- जसवंतनगर, 200- इटावा और 201- भरथना (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्रों में तैनात बूथ लेवल अधिकारी (BLO) दिनांक 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने और प्राप्त करने का कार्य करेंगे।

 

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम, पते और पारिवारिक मतदाता विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार अथवा नाम जोड़ने हेतु निर्धारित अवधि में आवेदन अवश्य करें।

 

#Etawah #Election2025 #VoterListRevision #BLO #ElectionCommissionOfIndia #VishalSamachar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button