“हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम 14 नवम्बर को आयोजित होगा
इटावा, (विशाल समाचार):
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि “मिशन शक्ति 5.0” कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार एवं सुरक्षा से संबंधित विशेष संवाद कार्यक्रम “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 14 नवम्बर 2025 को अपराह्न 12:00 बजे प्रेरणा सभागार, विकास भवन इटावा में आयोजित होगा।
इस संवाद कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याओं से प्रभावित महिलाएं एवं बालिकाएं सीधे जिलाधिकारी से संवाद करेंगी।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा जिलाधिकारी के साथ लैंगिक असमानता, महिलाओं के संरक्षण, सहायता और न्याय से जुड़े विषयों पर लगभग दो घंटे का पारस्परिक संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की सभी पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि वे इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अनुभव साझा करें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें।
#Etawah #MissionShakti #HakKiBaatDMKeSaath #WomenEmpowerment #DomesticViolence #GenderEquality #VishalSamachar



