इटावा

निर्माण श्रमिकों के लिए नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

निर्माण श्रमिकों के लिए नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

इटावा, (विशाल समाचार):

 

सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के वेब पोर्टल पर परीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं, लेकिन उनमें से केवल 13.83 लाख श्रमिक ही अद्यतन (नवीनीकृत) स्थिति में हैं।

 

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन निर्माण श्रमिकों ने पिछले चार वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, वे 15 नवम्बर 2025 तक अपना नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।

निर्धारित तिथि तक नवीनीकरण न कराने वाले श्रमिकों के नाम निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिए जाएंगे, जिससे वे बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

 

सहायक श्रमायुक्त ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा, दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में क्षतिपूर्ति जैसे लाभों के लिए नवीनीकरण का वैध होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि श्रमिक पंजीकरण कार्ड पर मोबाइल नंबर, आधार सत्यापन एवं बच्चों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया कार्यालय स्तर पर चल रही है।

श्रम कार्यालय का संपर्क सूत्र 7351939300 जारी किया गया है।

 

अंत में उन्होंने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जारी संदेशों पर ध्यान दें और 15 नवम्बर 2025 तक अपना नवीनीकरण अवश्य कराएं, जिससे वे सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

 

#Etawah #ConstructionWorkers #LabourDepartment #RenewalDateExtended #UPBOCWBoard #VishalSamachar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button