रीवाशिक्षा

किसान संघ की मांगों पर होगी समुचित कार्यवाही – कलेक्टर मऊगंज

किसान संघ की मांगों पर होगी समुचित कार्यवाही – कलेक्टर मऊगंज

 

मऊगंज विशाल समाचार: कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित बैठक में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों से किसानों की समस्याओं के संबंध में संवाद किया। कलेक्टर ने कहा कि किसान संघ की विभिन्न मांगों तथा बैठक में दिए गए सुझावों पर समुचित कार्यवाही की जाएगी। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इनमें फौती नामांतरण तथा बंटवारे के प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत किए जाएंगे। जिले में खाद का डबल लॉक सेंटर तथा सहकारी समितियों से वितरण कराया जा रहा है। खाद की नियमित रैक से मऊगंज जिले को प्राप्त आवंटन का वितरण किया जा रहा है। खाद के वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी सहकारी समितियों को खाद का आवंटन नियमित रूप से किया जा रहा है।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। दिसम्बर माह से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों का निर्धारण कर दिया गया है। पंजीकृत किसानों से एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। अति वर्षा से फसलों को हुई हानि का सर्वे किया जा रहा है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद किसानों को फसल हानि के लिए शासन के मापदण्डों के अनुरूप राहत राशि का वितरण किया जाएगा। बैठक में संबंधित अधिकारी तथा किसान संघ के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button