रीवाशिक्षा

सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल

सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल

कलेक्टर ने स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन के दिये आदेश

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने स्कूलों के खुलने के समय और संचालन के परिवर्तन के संबंध में आदेश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिले के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सुबह विद्यार्थियों को स्कूल जाने में कठिनाई हो सकती है। इस लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे से पहले न किया जाय। स्कूल सुबह 9 बजे के बाद खोले जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। आदेश सभी सीबीएससी, आईसीएससी तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होगा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक शिक्षा मिशन तथा सभी प्राचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button